भीनासर गोचर भूमि पर लगातार हो रहे कब्जे, स्थानीय निवासियों ने जताया विरोध*
*
भीनासर गोचर भूमि पर कब्जे की श्रृंखला बढ़ती ही जा रही है। हालांकि bda के अधीन आने के बाद कुछ संस्थाएं यथा मुरली मनोहर गोचर संरक्षण समिति सहित अन्य संस्थाएं गोचर भूमि को लेकर लगातार आन्दोलन कर रही हैं।
लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार यही संस्थाएं भीनासर गोचर भूमि पर पट्टी टुकड़ा रोप कर अवैध कब्जा कर रही है। स्थानीय लोगों में से एक ने बताया कि भीनासर गोचर भूमि में नखतबन्ना मंदिर के पीछे एक गौशाला के लिए सैकड़ों बीघे जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन और शासन सब आंख मूंद कर बैठा है, आज शनिवार को ही लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन सही समय पर सही फैसला नहीं लेगा तो सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
गोचर भूमि पर कब्जे किए जा रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धर के बैठी हैं, जो आवाज उठाने वाले लोग हैं उनको विभिन्न मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर चुप कराया जा रहा है।
भीनासर गोचर भूमि पर आने वाले समय पर एक उग्र आन्दोलन भी देखने को मिल सकता है, प्रशासन इसके लिए तैयार रहे अन्यथा गोचर भूमि की पूर्ण रक्षा सुरक्षा का दायित्व शासन प्रशासन अपने जिम्मे ले।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

