नितिन नबीन को BJP ने बनाया अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मारवाङ अलख
*
बिहार की सियासत से निकलकर अब राष्ट्रीय स्तर पर नितिन नबीन सिन्हा की राजनीतिक हैसियत और मजबूत हो गई। बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है, जो न केवल बिहार बल्कि पार्टी के संगठन में उनकी बढ़ती पकड़ का साफ इशारा है। बांकीपुर से 5 बार विधायक रह चुके नितिन नबीन का यह सियासी सफर अनुभव, संगठनात्मक मजबूती और विश्वास की कहानी कहता है।
BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और कर्मठ नेता हैं, जिन्हें काफी संगठनात्मक अनुभव है और बिहार में विधायक और मंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत की है। वे अपने विनम्र स्वभाव और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मुझे भरोसा है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण आने वाले वक्त में हमारी पार्टी को मजबूती देगा। बीजेपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।'
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

