https://marwaralakh.com.pelagiansoftwares.com/uploads/images/ads/adds.jpg

बीकानेर स्थित धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ श्रावणी पर्व का आयोजन

top-news
  • 15 Sep, 2026
https://marwaralakh.com.pelagiansoftwares.com/uploads/images/ads/adds.jpg

बीकानेर!श्रावणी पर्व की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए आज बीकानेर स्थित धरणीधर महादेव मंदिर परिसर  में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ श्रावणी पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संस्कार एवं अनुष्ठान संपन्न करवाए गए।
कार्यक्रम के दौरान हिमादि संकल्प,तर्पण,ऋषि पूजन, आचार्य पूजन, यज्ञोपवीत पूजन, ऋषि तर्पण एवं तर्पण संस्कार सहित विभिन्न धार्मिक विधियां विधिवत संपन्न हुईं। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं प्रबुद्धजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान घनश्याम दास जी बिरला, दिनेश जी पुरोहित, नारायण दास बौहारा, अशोक जी पुरोहित सहित अनेक सम्मानित नागरिक एवं प्रबुद्ध ब्राह्मणजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रावणी पर्व की धार्मिक परंपराओं और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया।समस्त  श्रावणी  उपाकर्म,पूजन एवं यज्ञ आदि पं.गिरजा शंकर  ओझा  के  आचार्यत्व मे सम्पन्न  हूआ।
कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं एवं उपस्थितजनों ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर धार्मिक आस्था एवं भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा।

https://marwaralakh.com.pelagiansoftwares.com/uploads/images/ads/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *